भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

परीक्षा परिणामों में अनियमितता को लेकर छात्रों का हल्ला बोल चार घंटे चला धरना, कुलसचिव ने लिया ज्ञापन; जल्द निराकरण का दिया आश्वासन

14
Above News

शहडोल। प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ओल्ड कैंपस में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोल किया।

लगभग चार घंटे तक चले आंदोलन के बाद कुलसचिव महोदय धरना स्थल पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं से चर्चा कर ज्ञापन लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने परीक्षा परिणामों में अनियमितता, कृषि विभाग से जुड़ी समस्याएं, द्वितीय वर्ष का परिणाम जल्द जारी करने सहित अन्य कई मांगों को मजबूती से उठाया। छात्र प्रतिनिधि सुहैल आलम ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तक उनकी आवाज मजबूती से उठाई जाती रहेगी।

ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से ऋषभ ठाकुर,अखिल चौधरी, राज मिश्रा, ओमकार द्विवेदी, रवि गुप्ता, दुवेंद्र श्याम, लक्की अंसारी, आयुष चौधरी, हिमांशु रजक, अनिरुद्ध उपाध्याय, सचिन यादव, चंदन सिंह, शिवम पटेल, राजेश बैगा, धनराज पटेल, कृष्णा, श्याम, भगत श्याम, रुक्मिणी माझी, अनम फातिमा, क्षमा विश्वकर्मा, कायनात सिद्दीकी, अफसा अंजुम, माही जायसवाल, अर्पिता निगम, संजीता मिश्रा, कौसर मंसूरी, आकृति गौतम, राधा मिश्रा, दुर्गा मिश्रा, साक्षी पटेल, अंजलि शौनी एवं प्रिया शौनी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper