भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजारने की मांग

135
Above News

चार माह से सड़क निर्माण और मरम्मत की बाट जोह रहे व्यापारी; मुख्यमंत्री के दौरे से राहत की उम्मीद, प्रशासन से मार्ग को प्राथमिकता देने की अपील

शहडोल | विशेष संवाददाता अजय मोटवानी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित शहडोल आगमन को लेकर इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड मार्ग के व्यापारियों में सड़क की बदहाली से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। व्यापारियों ने इच्छा जताई है कि मुख्यमंत्री का काफिला इसी मार्ग से होकर गुजरे, ताकि लंबे समय से सड़क निर्माण और मरम्मत की प्रतीक्षा कर रहे व्यापारियों की समस्या शासन-प्रशासन के संज्ञान में आ सके।

व्यापारियों के अनुसार, पिछले करीब चार माह से सड़क को लेकर परेशानी बनी हुई है। खराब सड़क और निर्माण कार्य में देरी के कारण कारोबार प्रभावित होने की चिंता भी बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर के जिन मार्गों से उनका काफिला गुजरता है, वहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन सक्रिय दिखाई देता है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री इस मार्ग से गुजरते हैं, तो संभव है कि संबंधित विभाग सड़क की स्थिति पर तत्काल ध्यान दें और लंबित कार्य को गति मिले।

अब व्यापारियों की निगाहें प्रशासन की कार्ययोजना पर टिकी हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री के दौरे को केवल स्वागत और कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए इस मार्ग की वास्तविक स्थिति का भी संज्ञान लिया जाए। सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री के आगमन से पहले इस सड़क की सुध ली जाएगी, या व्यापारी समस्या के समाधान के लिए आगे भी इंतजार करते रहेंगे?

व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण या मरम्मत के संबंध में ठोस पहल करेगा, ताकि उन्हें राहत मिल सके और आम नागरिकों का आवागमन भी सुगम हो।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper