भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री 30 सितम्बर को करेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पणकमिश्नर ने बैठक में की तैयारियों की समीक्षा रीवा

242
Above News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 30 सितम्बर को अपने प्रस्तावित रीवा भ्रमण के दौरान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम नव निर्मित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। रीवा संभाग के कमिश्नर श्री राजेश कुमार जैन ने मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के सिलसिले में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर इलैयाराजा टी, आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा भी उपस्थित रहे। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित बैठक में कमिश्नर श्री जैन ने व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को दायित्व सौंपे। मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की विभागवार जिम्मेदारी सौंपते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, अपर कलेक्टर इला तिवारी, एसडीएम फरहीन खान, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल डॉ. सुधाकर द्विवेदी सहित डाक्टर्स, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper