भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कैथा में भागवत कथा का चौथा दिन, 10 को होगा विसर्जन, लोकहित एवं जीव कल्याणार्थ आयोजित किये जाते हैं कार्यक्रम

243
Above News

यजों की पावन स्थली कैथा में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन डॉ गौरी शंकर शुक्ला जी के मुखारविंद से किया जा रहा है। हिंदुओं के अधिकमास में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जबकि इसके पूर्व श्रावण के पवित्र महीने में दशकों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता आया है। परंतु इस वर्ष कोरोनावायरस लॉक डाउन की वजह से श्रावण मास का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था जिसे हिंदू अधिमास या मलमास महीने में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है एवं आयोजकों द्वारा ध्यान दिया जा रहा है की कार्यक्रम स्थल पर 50 से अधिक लोग एकत्रित न हों जिसके लिए विशेष प्रबंध किया गया है साथ में सैनिटाइजर और मास्क की भी व्यवस्था की गई है और जिन लोगों के पास मास्क नहीं रहते उन्हें मास्क का भी वितरण किया जा रहा है।


10 सितंबर को होगा कार्यक्रम का विसर्जन
   कैथा ग्राम के आयोजकों के द्वारा बताया गया कि यह उनका बहुत प्राचीन कार्यक्रम है जो इस वर्ष थोड़ा लेट अवश्य हुआ लेकिन कार्यक्रम में सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें हर वर्ष की भांति विशाल भंडारे का कार्यक्रम स्थगित रखा गया है एवं मात्र आगंतुक भक्तों को प्रसाद के तौर पर पुड़िया का वितरण किया जाएगा एवं बैठकर भोजन भंडारा प्रसाद लेने की व्यवस्था नहीं रहेगी। इसके पीछे आयोजकों द्वारा तर्क दिया गया की क्योंकि भंडारे में बैठाकर प्रसाद खिलाने से भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से कोरोनावायरस की समस्या पैदा हो सकती है जिसके कारण भंडारे का कार्यक्रम स्थगित रखा गया है। कार्यक्रम का विसर्जन 10 सितंबर होगा जो परंपरा अनुरूप भागवत कथा का सातवां दिन भी रहता है।        श्री हनुमान मंदिर प्रांगण ग्राम कैथा में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम हनुमान जी स्वामी को श्रवणार्थ आयोजित किए जाते हैं जिसमें साक्षात बजरंगबली भागवत कथा, शिव महापुराण आदि का श्रवण पान करने के लिए आमंत्रित किए जाते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper