MP//Rewa// फर्जी सरपंच संघ एवं कराधान घोटाले की सीबीआई जांच के लिए सौंपा ज्ञापन।। मामला मध्य प्रदेश की 1148 पंचायतों में 300 करोड़ के कराधान घोटाले में फंसे हुए पंचायतों के द्वारा राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह को अपमानित करने का एवं गलत टिप्पणी करने का।। मामले को लेकर पूरे देश में चल रहा व्यापक विरोध है जगह-जगह सौंपे जा रहे हैं प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।।

दिनांक 09 नवंबर 2020, स्थान – त्योंथर रीवा मप्र समाज और देश के लिए निस्वार्थ रूप से कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आरटीआई एक्टिविस्ट के ऊपर झूठा लांछन लगाने वाले फर्जी कथित पंच सरपंच संघ और उनके अलीबाबा चालीस चोर गैंग की सरगना के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह को पद से हटाए जाने संबंधी ज्ञापन के विरोध में पूरे देश में भूचाल आ गया है। हालात यह हैं कि भारत के जाने-माने बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्ध वर्ग पूर्व सूचना आयुक्तों, वरिष्ठ समाजसेवी, जानी-मानी हस्तियों के द्वारा मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम पर कराधान घोटाले से संबंधित 1148 पंचायतों में 300 करोड़ के महाघोटाले की जांच सीबीआई से कराने के लिए ज्ञापन तो अभी पिछले दिनों सौंपा ही गया था पर देश के हर प्रदेश और जिलों में आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता लामबंद हो चुके हैं और ऐसे फर्जी संघों के विरुद्ध पूरी तरह मोर्चा खोल दिए हैं। इसी बात को लेकर दिनांक 9 नवंबर 2020 दिन सोमवार को रीवा जिले के त्योंथर तहसील में अनु विभागीय एवं दंडाधिकारी संजीव पांडे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है और पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाए जाने की अपील की है। *इन इन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन* रीवा जिले सहित पूरे मप्र की 1148 पंचायतों में हुए 300 करोड़ के कराधान घोटाले की सीबीआई जांच कराने व मप्र राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह द्वारा किये जा रहे तवाडतोड़ कार्यवाही पर गलत टिप्पड़ी करने वाले फर्जी पंच सरपंच संघ के अलीबाबा चालिस चोर गिरोह पर कार्यवाही करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता विवेक सिंह दीपू, राजबहादुर सिंह, उदय पटेल सहित अन्य साथियों के द्वारा त्योंथर अनुविभागीय दंडाधिकारी के हाथों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.