भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बिसाहूलाल सिंह ने एक बार फिर लहराया जीत परचम विधानसभा 87 अनूपपुर से भारी मतो से दर्ज की जीत

280
Above News
YouTube player

विधानसभा क्षेत्र-87, अनूपपुर में उपनिर्वाचन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न हुई कलेक्टर श्री ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक एमएल सोलंकी द्वारा कोरोना संक्रमण के दौर में सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए मतदाताओं की उत्कृष्ट सहभागिता हेतु विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी निर्वाचनो में शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया गया है।कलेक्टर श्री ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोलंकी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना की गयी है एवं आगे भी इसी तत्परता, तन्मयता एवं उत्कृष्टता से दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया गया है। आपने निर्वाचन प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से सम्पादित करने मे प्रशासन के सहयोग हेतु मीडिया प्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।विजयी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के बिसाहूलाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह से 34864 मतों से आगे रहे। भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को कुल 75600 मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को कुल 40736 मत प्राप्त हुए। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के का. समर शाह सिंह को 1577 मत, बहुजन समाज पार्टी के सुशील सिंह परस्ते को 1731 मत, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी की अनिता पनिका को 244 मत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ओमप्रकाश रौतेल को 1059 मत, दलित विकास पार्टी (भारत) के चंद्रवती कोल को 237 मत, सपाक्स पार्टी के जयप्रकाश पनिका को 235 मत, निर्दलीय अभ्यर्थी क्रमशः गुंजान को 301 मत, एडवोकेट दीपा सिंह को 698 मत, पप्पू सिंह गोंड़ को 488 मत एवं लालमन पनिका को 806 मत प्राप्त हुए। नोटा को 2447 मत, प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 71 एवं निविदत्त मतों की संख्या 1 रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper