MP//Rewa// RTI की ताकत एकबार फिर आयी सामने, एक्टिविस्ट ने 48 घण्टे के भीतर किया बन्द नलकूपों का निरीक्षण // मामला नईगढ़ी जनपद की पहिलपार, भीर, कोट कुसहा, मौहरिया, बेला कोमोद ग्राम पंचायतों का// SDO एपी तिवारी की उपस्थिति में बन्द पाए गए 48 नलकूप// मात्र 5 पंचायतों के बन्द मिले 48 नलकूप// खुली पीएचई विभाग के कामों की पोल// सरकारी राशि पर विभागों की मदद से मौज मार रहे ठेकेदार।।

सूचना के अधिकार कानून की ताकत एक बार फिर सामने आई है। आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए सूचना के अधिकार कानून में धारा 7(1) के तहत जीवन और स्वतंत्रता के अंतर्गत 48 घंटे के भीतर सूचना उपलब्ध कराना होता है। यदि किसी व्यक्ति के जीवन को संकट उत्पन्न हो गया है ऐसी स्थिति में इस धारा के तहत 48 घंटे के भीतर जानकारी उपलब्ध करवानी होती है जिसमें कागजात के साथ-साथ निरीक्षण भी सम्मिलित होता है। इसी तारतम्य में एक बार फिर आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी ने धारा 2(जे)(1) एवं धारा 7(1) के तहत रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र अंतर्गत नईगढ़ी ब्लाक में पंचायतों में बंद नलकूपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो सच्चाई सामने आई वह चौंकाने वाली है। जहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शासन को गलत जानकारी देकर भ्रमित करता है वहीं मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता ने देखा कि दर्जनों नल को बंद पाए गए और सरकारी नलकूपों में प्राइवेट मोटर पंप डालकर उनका दोहन किया जा रहा था जबकि आसपास के सैकड़ों आबादी वाले बस्ती के लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे थे।
🔴 इस आरटीआई पर हुई कार्यवाही
बता दें की दिनांक 5 अप्रैल 2021 को सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी के द्वारा कार्यालय अधीक्षण यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रीवा में लोक सूचना अधिकारी कार्यालय में आरटीआई लगाकर जानकारी चाही गई थी जिसमें नईगढ़ी क्षेत्र के बेला खांच ग्राम पंचायत एवं आसपास की अन्य ग्राम पंचायतों आरटीआई की धारा 2(जे)(1) एवं धारा 7(1) के तहत निरीक्षण कर जानकारी देने की मांग की गई थी। मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी अधीक्षण यंत्री शरद पटेल के द्वारा पत्र को कार्यपालन यंत्री मऊगंज जनार्दन प्रसाद द्विवेदी को धारा 6(3) के अंतर्गत अंतरित किया गया जिसके उपरांत कार्यपालन यंत्री मऊगंज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा संबंधित एसडीओ पीएचई को पत्र भेजा गया जिसमें समयसीमा में 48 घंटे के अंदर निरीक्षण करवाकर जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया। जिसके उपरांत दिनांक 7 अप्रैल 2021 को एसडीओ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड त्योंथर आनंद प्रसाद तिवारी एवं नलकूप मैकेनिक सुनील तिवारी की उपस्थिति में आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता अरुणेंद्र पटेल, मीडिया कर्मी पप्रियेश पांडे एवं अन्य की उपस्थिति में नलकूपों का निरीक्षण किया गया।
🔴 इन इन ग्रामों में बंद पाए गए नलकूप
नलकूपों का निरीक्षण नईगढ़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत पहिलपार, भीर, कोट कुसहा, मौहरिया से होते हुए बेला कोमोद में किया गया। इंस्पेक्शन के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुल 48 खराब नलकूप चिन्हित किए गए जिनमें से कई नलकूपों में रसूखदारों ने अपने निजी मोटर पंप डाल रखे थे जिससे ग्रामवासियों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था जिसका ग्रामवासियों ने शिकायत भी की। कुछ नलकूप भठे मिले तो ज्यादातर नलकूप खराब पाए गए। ग्रामवासियों के द्वारा बताया गया कि थोड़ा बहुत जलस्तर की कमी भी है जबकि कई नलकूप तो मात्र राइजर पाइप और सामग्री की कमी के कारण बंद थे। ग्राम पंचायत बेला कोमोद की वसोर बस्ती में नलकूप में डाला हुआ मोटर पंप खराब होने के कारण लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी भर रहे थे जिसकी ग्रामीणों ने जल्द सुधार कार्य किये जाने की माग की।
🔴 क्या कहा जिम्मेदारों ने
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी के साथ निरीक्षण करने पहुंचे एसडीओ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आनंद प्रसाद तिवारी के द्वारा बताया गया कि वह जल्द से जल्द बंद नलकूपों को बनवाने की व्यवस्था करेंगे जिससे अगले 48 घंटे के भीतर ग्रामीणजनों को पेयजल उपलब्ध हो जाए। आनंद तिवारी ने कहा कि जिन लोगों ने अवैधानिक ढंग से सरकारी बोरवेल में प्राइवेट मोटर पंप डाल रखे हैं उन्हें निकलवाया जाएगा और नलकूप डाला जाएगा। जो लोग जबरदस्ती करेंगे उनके विरूद्ध एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी।
🔴 नईगढ़ी के ग्राम खांच में उठा था मामला – मामा पानी दो मोदी पानी के लगे थे नारे
बता दें कि अभी हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी के ग्राम बेला-खांच पंचायत में विजिट के दौरान ग्रामीणों ने जमकर मामा पानी दो मोदी पानी दो के नारे लगाए थे। मौके पर देखा गया था कि 2 नलकूपों में तो निजी मोटर पंप डालकर व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है जबकि एक नलकूप मात्र रखरखाव की वजह से बंद था। सरजो पटेल के घर के पास राज्यसभा सांसद निधि राजमणि पटेल के माध्यम से करवाया गया नलकूप में सरजो पटेल के द्वारा जबरन कब्जा करते हुए पंपिंग सेट नहीं डलवाया गया था जिसके लिए उसे कई बार समझाइश भी दी गई। मौके पर उपस्थित एसडीओ आनंद तिवारी के द्वारा बताया गया कि अब वह एफआईआर की कार्यवाही करवाएं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.