5 IAS अफसरों की नई पोस्टिंग:राजीव शर्मा होंगे शहडोल नए कमिश्नर
शहडोल। राज्य सरकार ने सचिव स्तर के 5 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी आदेश के मुताबिक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा आयुक्त व विकास निगम के प्रबंध सचालक राजीव शर्मा को शहडोल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है।
इसी तरह राज्य सूचना आयोग के सचिव रवींद्र सिंह को गृह विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है।आदेश के मुताबिक गृह विभाग के सचिव अनिल सुचारी को रीवा संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। सुचारी के पास परिवहन विभाग का प्रभार भी था।
इसी तरह, जबलपुर संभाग में अपर आयुक्त रामप्रताप सिंह जादौन को नर्मदापुरम संभाग में अपर आयुक्त और रीवा संभाग के अपर आयुक्त तरुण भटनागर को जादौन की जगह जबलपुर भेजा गया है।



Subscribe to my channel
Comments are closed.