आरोपी का पता या गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये का इनाम घोषित।

शहडोल– पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने फरार आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ राकेश दाहिया पिता जगदीश प्रसाद के विरूद्व थाना धनपुरी में अपराध क्रं.- 96/21 धारा 420,467,468,384,386,471,120बी भादवी,3(2) वी-ए आदि प्रकरण दर्ज है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रं 80 बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 हजार रूपये की उदघोषणा राशि जारी की है। जारी आदेश में कहा गया है कि, जो कोई फरार आरोपी की सूचना देगा, गिरफ्तार कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वासनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा जिसके आधार पर उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकें। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.