भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राहुल रियाज मामले में अब ए एस पी शहडोल से की फरियाद
दिन दहाड़े चोरी की सामग्रियों को भी नहीं दिलाया वापस
ऊषा नामदेव और पूजा नामदेव को दिया जा रहा जमानत का समय

270
Above News

शहडोल/ब्योहारी :- धोखाधड़ी एवं जालसाजी के मामले में पूजा नामदेव ,ऊषा नामदेव और रियाज सिद्दिकी पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था परंतु दो महीने हो रहे हैं ब्योहारी पुलिस ने केवल और केवल रियाज सिद्दिकी को ही गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया उसके बाद उसे जेल भेजा जा सका था दूसरी ओर राहुल नामदेव और विकास नामदेव अपने ही घर से अभी तक वंचित हैं जिसका कारण है पुलिस की शिथिलता जो कि समझ से परे हो रही है ।
ऊषा नामदेव और पूजा नामदेव के लिए महिला जेल की व्यवस्था करनी चाहिए थी परंतु उनको जेल की हवा से दूर रखना अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है साथ ही यह प्रश्न भी खड़ा हो रहा है कि क्या महिला है तो उसे जेल नहीं भेजा जाएगा इस प्रकार से तो अपराधों को और भी ज्यादा बढावा मिलना शुरू हो जाएगा , बात एकदम स्पष्ट है कि यदि ये अपराधी बाहर ही रहे तो फरियादियों के परिवार को कभी भी कोई भी क्षति पहुंचा सकते हैं।
बात तो यहां तक आ पहुंची है कि दोषसिद्ध और पंजीबद्ध अपराधी ही 100 डायल का सहारा लेकर फरियादियों को ही परेशान करने में लगे हुए हैं यह कैसा ब्योहारी का पुलिस प्रशासन है जो कि गैर जमानती धाराओं के तहत पंजीबद्ध अपराधियों को जेल के स्थान पर घर की सुविधा उपलब्ध करा रहा है इस विषय में विकास नामदेव और राहुल नामदेव ने लगातार गुहार लगानी जारी कर रखी है कभी सी एम हेल्पलाइन के माध्यम से तो कभी समाचारों के माध्यम से परंतु समझ में यह बात नहीं आ रही है कि पूजा नामदेव और ऊषा नामदेव के साथ इतनी ज्यादा हमदर्दी पुलिस क्यों रख रही है इससे तो केवल यही बात स्पष्ट हो रही है कि अवश्य ही घूसखोरी की जा रही है अन्यथा छोटे छोटे जमानती धाराओं में लाक अप में अपराधियों को बंद कराने वाली पुलिस गैर जमानती धाराओं के बाद भी यही बतला रही है कि अभी भी जांच की जा रही है जांच पूरी हो जाने के बाद ही ऊषा और पूजा को जेल भेजा जा सकेगा ।
आखिरकार फरियादियों को ब्योहारी पुलिस ने क्या समझ रखा है जो कि अनावश्यक कारण बतलाकर उन्हें दिशाभ्रमित करने का प्रयास कर रही है इस बारे में विकास नामदेव ने ए एस पी शहडोल को भी इस मामले से अवगत कराया एवं पुनः फरियाद की है कि इन दोषियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजे जिस पर ए एस पी शहडोल ने यह कहा कि वे ब्योहारी थाना प्रभारी से अवश्य ही बात करेंगे और स्थिति की जानकारी लेंगे , विकास नामदेव और उसके परिवार ने ए एस पी शहडोल को बतलाया कि ऊषा नामदेव और पूजा नामदेव द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से राहुल एवं विकास नामदेव के परिवार को डराया एवं धमकाया जा रहा है एवं यह कहा जा रहा है कि एफ आई आर करवा देने के बाद भी हम लोगों को कोई जेल ‌नही भेज पाएगा साथ ही उनके हौसले भी बढ रहे हैं तथा कानून की सजा के लिए ऐसे अपराधियों के मन से डर भी खत्म किया जा रहा है इससे यही संदेश जा रहा है कि यदि पैसे हों तो कोई भी अपराध करके बचा जा सकता है।
जिला पुलिस प्रशासन को लगातार इस बात की जानकारी भी दी जा रही है परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई ना होने के कारण फरियादी का परिवार दहशत के साए में जी रहा है ।
विकास नामदेव और राहुल नामदेव ने बतलाया कि अभी इन लोगों की जालसाजी के कारण अवैध रूप से जिस प्रकार से फर्जी वसीयतनामे और नामांतरण की प्रक्रिया की गई थी उससे विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गई थी जिसके लिए राजस्व प्रशासन से अभी तक संपर्क किया जा रहा है ।
अभी तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी में फर्जी नामांतरण के कारण उत्पन्न की गई समस्या के कारण राहुल नामदेव और विकास नामदेव को परेशान होना पड़ रहा है ।
न्यायालय अपर कलेक्टर शहडोल ने फर्जी वसीयत और नमांतरण को अवैध , निष्क्रिय और निष्प्रभावी कर तो दिया था परंतु उसके बाद की वह प्रक्रिया की ही नहीं जा रही है जिसके कारण फरियादियों को उनके अधिकारों की पूर्ण प्राप्ति हो सके एवं‌ ऐसी विकट परिस्थितियों में इन दोषसिद्ध अपराधियों को खुला छोड़ समस्याओं को बढाया ही जा रहा है ।
दूसरी ओर न्यायालय अपर कलेक्टर रीवा को भी पत्र के माध्यम से शिकायत प्रेषित की गई है कि जारी किया गया मैरिज सर्टिफिकेट भी जालसाजी का ही एक भाग है जिस पर रीवा पुलिस फरियादियों से लगातार बात भी कर रही है शीघ्र ही रीवा न्यायालय अपर कलेक्टर से भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज करवाई जा सकेगी परंतु प्रकरण के इतना गंभीर होने के बाद भी ऊषा नामदेव और पूजा नामदेव को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है इससे न्याय व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना है । इसी बीच न्यायालय ब्योहारी में जमानत की अर्जी भी लगाई गई थी जिसमें विकास नामदेव ने स्वयं ही आपत्ति जाहिर की थी ।
एक बात यह भी है कि दिन दहाड़े कानून हाथ में लेते हुए राहुल नामदेव के घर एवं दुकान से लूट की गई थी जिसकी सूचना ब्योहारी थाने में राहुल नामदेव ने दर्ज करवाई थी जिसमें इस बात का जिक्र था कि भरतराम गुप्ता,सागर गुप्ता एवं अन्य कुछ लोगों के द्वारा उसके दुकान का ताला तोड़ा गया था सिलाई मशीनें एवं घरेलू सामान सहित नगदी रकम की भी लूट की गई थी बेचारे फरियादियों के लूटे गए सामान को भी अभी तक पुलिस वापस नहीं करवा पा रही है जबकि सारा मामला कांच की तरह साफ है फिर भी उदासीनता दिखलाई जा रही है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper