भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासकीय आईटीआई में सीएलसी राउंड के प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन की तिथि 7 नवंबर तक।

222
Above News
ADVERTISEMENT 👆

आदित्य सिंह राणा शहडोल-प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शहडोल मध्य प्रदेश में जानकारी दिया है कि शासकीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जिसके अंतर्गत आवेदक सीएलसी राउंड हेतु 7 नवंबर 2021 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार एवं संस्थाओं तथा व्यवसायियों की प्राथमिकता क्रम का चयन एवं इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता के क्रम में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। संभागीय आईटीआई शहडोल में प्रवेश पत्र अगस्त 2021 में व्यवसायियों- कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मशीनिस्ट मैकेनिक (मोटर व्हीकल) मैकेनिक (रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग), मैकेनिक डीजल, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी), स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी), टर्नर, कारपेंटर, बिल्डर एवं सर्वेयर में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 7 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु आवेदक- https://iti.mponline.gov.in पर विजिट करें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper