भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नालसा की योजनाओं के बारे में शिविर लगाकर लोगों को दी गई जानकारी

274
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा नालसा की योजनाओं के संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री व्ही ०पी० सिंह के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर गत दिवस ग्राम पड़मनियां तहसील सोहागपुर में आयोजित किया गया ।
आयोजित शिविर में सुकन्या समृद्धि योजना, गरीबी उन्मूलन योजना, लोकोपयोगी सेवा, वनाधिकार, क्षतिपूर्ति एवं पुनर्वास अधिकार, पंचायत अधिनियम, आदिवासियों के अधिकारों एवं संरक्षण अधिनियम से संबंधित नालसा की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी गई तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा पालीहाउस, नेट हाउस गुलाब की खेती के बारे में भी विस्तृत जानकारी देकर जनमानस को जागरूक किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत विभाग, पैरालीगल वेलेंटियर सहित अन्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper