भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया।
संभागीय मुख्यालय शहडोल एवं लखबरिया में प्रसारित कार्यक्रम को लोगों ने देखा।

240
Above News

“आदित्य सिंह राणा” शहडोल-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर शहडोल जिले में दुर्गा मंदिर शहडोल के प्रांगण एवं ग्राम लखबरिया मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित हुए,जहां केदारनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में शहडोल एवं लखबरिया में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आदि गुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर शहडोल दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जयसिंह नगर श्री जय सिंह मरावी, कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह,श्री संतोष लोहानी,श्री सूर्यकांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सीधा प्रसारण को देखा।

इसी प्रकार ग्राम लखबरिया में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सीधा प्रसारण को देखा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper