भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खुशियों की दास्तां-2
दिव्यांग झूला बाई के चेहरे पर ट्राई साइकिल पाकर आई खुशियों की मुस्कान

268
Above News

ब्यूरो शहडोल-आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम मोहतरा की झूला बाई ने कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को अवगत कराया कि वह दिव्यांग है और उन्हें दैनिक दिनचर्या के कार्य करने एवं आने जाने में कठिनाई होती है तथा हर वक्त घर के किसी न किसी सदस्य सहायता लेनी पड़ती है। उन्होंने इस समस्या से निजात पाने के लिए कलेक्टर से ट्राई साइकिल दिलवाने की मांग की। जिस पर संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने तत्काल उपसंचालक सामाजिक न्याय को जनसुनवाई स्थल पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और दिव्यांग श्रीमती झूला बाई को जनसुनवाई कार्यक्रम में ही ट्राई साइकिल प्रदान की गई।

ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांग श्रीमती झूला बाई ने जिला प्रशासन एवं संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन का इस तरह का जनहितार्थ कार्य प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। इसी तरह दिव्यांगजनों को शासन का लाभ मिले इसके लिए यह प्रयास जारी रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper