कलेक्टर ने खिलाड़ी सारिब खान को किया सम्मानित

ब्यूरो शहडोल-आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभाकक्ष में 20 एवं 21 नवंबर 2021 को बालाघाट में विभागीय शालेय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शासकीय रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 शहडोल में अध्ययनरत छात्र खिलाड़ी सारिब खान कक्षा 11वीं ने जूनियर आयु वर्ग में विजयी होकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। छात्र की उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सम्मानित किया।
गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा छात्र खिलाड़ी को राज्य स्तर प्रतियोगिता की तैयारी हेतु राजेंद्र क्लब शहडोल स्थित सिंथेटिक कोर्ट खेल अभ्यास हेतु उपलब्ध कराया गया था। जिससे खिलाड़ी छात्र ने श्री रईस अहमद खान पीटीआई के कुशल मार्गदर्शन में विजई होने का गौरव प्राप्त किया है। छात्र सारिब खान की उपलब्धि पर डीपीसी डॉ० मदन त्रिपाठी, संस्था आचार्य श्रीमती आभा शुक्ला, श्री अजय द्विवेदी, जिला खेल प्रभारी राजेंद्र क्लब शहडोल के सचिव श्री रवि शुक्ला, अजय विजरा, कक्षा अध्यापक श्रीमती सविता श्रीवास्तव एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने बधाई देते हुए छात्र खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.