लीला सिंह को तत्काल उपलब्ध कराई गई 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

ब्यूरो शहडोल-संकटापन आदिवासी महिला लीला सिंह को कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। शहडोल जिले के सोहागपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुंवरसेजा की आदिवासी महिला लीला सिंह के पति की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। इस संकटापन स्थिति में लीला सिंह ने कमिश्नर की जनसुनवाई मेें आर्थिक सहायता के लिए कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा से निवेदन किया था। कमिश्नर शहडेाल संभाग श्री राजीव शर्मा ने उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को संकटापन आदिवासी महिला लीला सिंह को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए थें। कमिश्नर ने आदिवासी महिला लीला सिंह को अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.