फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये की ईनाम घोषित
शहडोल– पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपी हनीफ खान पिता हसन खान मुसलमान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम धुरैहटा थाना मउगंज रीवा के विरूद्व थाना सिंहपुर में अपराध क्रं. 129/16 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास करने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक-80 बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए 10 हजार रूपये की इनाम की राशि घोषित की है। जारी आदेश में कहा गया है कि जो फरार आरोपी की सूचना देगा या गिरफ्तारी कराएगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा जिसके आधार पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.