भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

घर-घर पहुंचकर सीईओ जिला पंचायत ने लोगों का कराया वैक्सीनेशन
वैक्सीनेटेड हो चुके घरों में अंकित करें वैक्सीनेटेड हाउस – मेहताब सिंह

282
Above News

शहडोल-जिले में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के अन्तर्गत आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहबात सिंह ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम जमुनिहा, गिरूईबड़ी एवं देवरी में डोर-टू-डोर चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान सीईओ ने लोगों को कोविड-19 टीका के प्रति जागरूक करने हेतु ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मैदानी कार्यकर्ता से छूटे हुए पात्र व्यक्तियों की जानकारी लेकर उनके घर पहंुचकर वैक्सीनेषन के फायदे बताकर उनका कोविड-19 वैक्सीन की द्वितीय डोज अपने समक्ष लगवाई। उन्होंने वैक्सीनेशन का महत्व समझाते हुए कहा कि हम सब मिलकर ही समाज में परिवार की रक्षा कर सकते हैं और टीकाकरण का सुरक्षा कवच अपना कर हम अपने परिवार, ग्राम एवं जिले को सुरक्षित कर सकते हैं। भ्रमण के दौरान श्री मेहताब सिंह ने मैदानी कार्यकर्ताओं को निर्देषित किया कि ग्राम पंचायतों जिस घर में पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीन का दोनांे डोज पूर्ण हो चुका हो उस घर में वैक्सीनेटेड हाउस लिखना भी सुनिष्चित करें। उन्होंने ग्राम पंचायत टेटका में वैक्सीनेषन करा चुका व्यक्तियों से चर्चा कर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाने हेतु टीकाकरण कराने में सहयोग करने हेतु भी कहा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper