विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित होगें सामर्थ्य कार्यक्रम
अधिकारियों को सौपें गए दायित्व
शहडोल-कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर कहा है कि, विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर 2021 को निःशक्त व्यक्तियों के सामर्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम सहित विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किये जाएगें। जारी आदेश में कहा गया है कि, खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायकिलिंग, गोला फेक शतरंज, रंगोली एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा जिसमें जिले के इच्छुक प्रतिभागी भाग सकते है तथा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं सम्मान प्रमाण पत्र भी वितरित किये जाएगें। कलेक्टर ने कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु उप संचालक सामाजिक न्याय जिला शहडोल को नोडल अधिकारी, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र शहडोल को विकलांग खेलकूद प्रतियोगिता सामर्थ्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उद्घोषक एवं बैठक व्यवस्था आमंत्रण पत्र एवं प्रमाण पत्र की व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत शहरी ग्रामीण निशक्त बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता, सामर्थ्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल कराना, खेलकूद के लिए मैदान की तैयारी एवं कार्यक्रम के लिए खेलकूद सामग्री की उपलब्धता एवं पीटीआई की व्यवस्था, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शहडोल स्कूलों छात्रावासों में प्रवेशित निःषक्त बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल कराना वापस भिजवाना प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार एवं अतिथियों के स्वल्पाहार की व्यवस्था खेलकूद के लिए पीटीआई की व्यवस्था, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को स्कूलों में प्रवेशित निशक्त बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराना प्रतियोगिता में शामिल सभी निःषक्तों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराना,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त जनपद पंचायत को ग्राम पंचायत क्षेत्र के निशक्तजनों को खेल प्रतियोगिता सामर्थ्य प्रतियोगिता में शामिल कराना क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर लाने व वापस ले जाने की व्यवस्था करना, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल को विकलांग खेलकूद प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम की उपलब्धता पानी के टैंकर की उपलब्धता साफ-सफाई आदि की व्यवस्था एवं जिला खेलकूद अधिकारी को विकलांग खेल प्रतियोगिता के लिए खेल सामग्री की व्यवस्था, सहयोगी कर्मचारियों की व्यवस्था के साथ खेलकूद सम्पन्न कराने का दायित्व सौपों गया है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.