भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खनन माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करें- मुख्यमंत्री
खनन माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही और ठोस परिणाम चाहिए- मुख्यमंत्री
ड्रग माफियाओं को पूरी तरह नेस्तनाबूद करें-मुख्यमंत्री

262
Above News

शहडोल-मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कमिश्नर, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए है कि, वे रेत और अन्य खनिजों के माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि, मुझे रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही और ठोस परिणाम चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा है कि ड्रग माफिया युवा पीढियों को बर्बाद कर रहे है। प्रदेश में ड्रग माफियाओं को नेस्तनाबूद करें। उन्होंने निर्देश दिए है कि मध्यप्रदेश में ड्रग माफियाआंे के विरूद्ध परिणाममूलक कार्यवाही होना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी संभागायुक्तों,पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकांे को निर्देशित कर रहे थंे। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि, कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश के सूदखोरों और चिटफंड कम्पनियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करें, सायबर अपराधों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करें, नागरिकों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि,प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का लाभ दूर-दराज के ग्रामीण लोगों तक पहुंचाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें तथा नक्सल प्रभावित जिलों के दूर-दराज में रहने वाले लोगों तक शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ संवेदनशीलता के साथ पहुंचाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संवेदनशील अधिकारियों की नियुक्ति होना चाहिए जो दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को योजना का लाभ संवेदनशीलता के साथ पहुंचाए। मुख्यमंत्री ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी और परिणाममूलक कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधों में कमी आए इसके लिए सतत कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए तथा उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लोगों को न्याय मिलना चाहिए इसके पुख्ता इंतजाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक करें। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में महिला अपराधों में कमी आना चाहिए। महिला अपराधों में कमी के लिए प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में कमजोर वर्गाें के खिलाफ अपराध होना शर्मनाक है, कमजोर लोगों पर अत्याचार करने वालों के विरूद्व मध्यप्रदेश में सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाने की आवश्यकता है।
वीडियों कॉन्फ्रंेस में कमिश्नर शहडेाल संभाग श्री राजीव शर्मा, एडीजी श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper