भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

स्ट्रीट चिल्ड्रन्स का किया गया चिन्हांकन

218
Above News

शहडोल-राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग एवं सर्वाेच्च न्याययालय के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से जिलांतर्गत कलेक्टर के मार्गदर्शन में “स्ट्रीट चिल्ड्रन” सर्वे अंतर्गत वे बालक जो कूड़ा, पन्नी बीनने में संलग्न् है अथवा बाल भिक्षावृत्ति का कार्य करते है आवश्यकता अनुसार उन्हें समाज की मुख्यधारा व विद्यालय से जोड़ने एवं परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर संचालित विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने की मंशा से उक्त़ सर्वेक्षण/चिन्हांनकन का कार्य किया जा रहा है । जिले के चिन्हित हॉटस्पॉट जैसे बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टे्शन, मंदिर, जुग्गी झोपड़ी वाले वार्ड, औधोगिक इकाई क्षेत्र बुढ़ार, अमलाई एवं गोहपारू, जयसिंहनगर, ब्यौहारी के बस स्टैण्डे आदि स्थानों में चिन्हांकन कार्य हेतु सक्रिय समाजसेवी सदस्य, श्रम विभाग, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, चाईल्ड् लाईन सदस्यों को सम्मलित करते हुए सर्वे दल गठन किया जाकर दिनांक 25 नवम्बर से 27 नवम्बर 2021 तक तीन दिवसीय गहन सर्वे अथवा चिन्हांकन का कार्य किया गया है। सर्वे के दौरान चिन्हित बालकों को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की बाल स्वराज पोर्टल पर प्रविष्ठि किया जाना है साथ ही बालकों के पुनर्वास, संरक्षण एवं आवश्य कतानुसार विद्यालय एवं मुख्यधारा से जोड़ने , आर्थिक सहायता जैसे लाभ उपलब्ध कराये हेतु जाने हेतु बालकों को रेस्यूश् कर बाल कल्याण समिति शहडोल के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper