भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

250
Above News

शहडोल-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय शहडोल से 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोेक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अनूप कुमार त्रिपाठी ने आज प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ शहडोल जिले के विभिन्न ग्रामों, वार्डाे, गलियों में जाकर नेशनल लोक अदालत की जानकारी एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी एवं प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार तहसील न्यायालयों के ब्योहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर में भी प्रचार रथ को रवाना किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper