भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खाद्य सामग्री में गड़बड़ी पाए जाने पर अपर कलेक्टर के निर्देशन में न्यू कोलकाता डेयरी पर कार्यवाही।

240
Above News

शहडोल-अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा को कई दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कोलकाता डेयरी द्वारा अमानक एवं एक्सपायरी डेट वाली खाद्य सामग्री बेची जा रही है तथा खाद्य सामग्री के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। शिकायत प्राप्त होने पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने कलकत्ता डेयरी फैसला गोल्ड के सामने राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया तथा कार्यवाही के निर्देश दिए।

शुक्रवार को निर्देशों के पालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा न्यू कलकत्ता डेयरी, फैसला गोल्ड के सामने जांच के लिए खाद्य सामग्री के सेम्पल लिए गए तथा कोलकाता डेयरी में खाद्य सामग्रियों पर कहीं भी एक्सपायरी डेट नहीं लिखे पाए जाने पर दुकान संचालक को खाद्य सामग्री में एक्सपारी डेट अंकित कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डेयरी के संचालक को दुकान में साफ सफाई एवं स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए गए तथा खाद्य सामग्री में एक्सपायरी डेट नहीं लिखे होने के कारण खाद्य सामग्री विक्रेता को नोटिस जारी कर जबाब प्रस्तुत कर जबाब लिया जाएगा। इस दौरान खाद सुरक्षा अधिकारी ने डेरी में अन्य खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिया गया तथा यदि खाद्य सामग्री में जांच उपरांत कोई मिलावट पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता के विरुध्द वैधानिक कारवाही की जाएगी।

उक्त कार्यवाही में तहसीलदार सोहागपुर श्री लवकुश प्रसाद शुक्ला, श्री आर.के. सोनी, श्री एस.के. तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजस्व निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह, पटवारी श्री रवि प्रकाश कचेर,श्री मयंक पटेल शामिल रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper