भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रेक्षक श्री भिलाला ने बुढ़ार में नामांकन पत्रों का लिया जायजा

197
Above News

शहडोल-त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री महेन्द्र सिंह भिलाला ने आज जनपद पंचायत बुढ़ार में अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किये जा रहें नाम-निर्देशन पत्रों के संबंध में जानकारी ली तथा आम निर्वाचन हेतु पारदर्शिता एवं अन्य सावधानियां बरतने के निर्देश रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर को दिए। इस दौरान प्रेक्षक ने प्राप्त शिकायतों एवं अन्य निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्बाध, सुचारु एवं पारदर्शिता के साथ निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रेक्षक ने रिटर्निंग आफिसर को निर्देशित किया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के निर्धारित समय-सीमा के अंदर परिसर में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को पर्ची उपलब्ध कराई जाए तदानुसार उनके नाम-निर्देशन पत्र नियमानुसार प्राप्त किये जाए। प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियों से भी अवगत हुए तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों सहित निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों की भी जानकारी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर से ली। इस मौके पर तहसीलदार बुढार श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कश्यप, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper