त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रेक्षक श्री भिलाला ने गोहपारू में नामांकन पत्रों का लिया जायजा

शहडोल-त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री महेन्द्र सिंह भिलाला ने आज जनपद पंचायत गोहपारू में अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किये जा रहें नाम-निर्देशन पत्रों के संबंध में जानकारी ली तथा आम निर्वाचन हेतु पारदर्शिता एवं अन्य सावधानियां बरतने के निर्देश रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर को दिए। इस मौके पर बताया गया कि, पंच पद हेतु 58 में से 29 पुरूष एवं 29 महिला पदों सहित जनपद सदस्य एवं पंचों के नाम निर्देशन हेतु नामाकंन पत्र दाखिल किये जा रहे है। दोपहर 2 बजे तक 18 जनपद सदस्यों, 22 सरपंच तथा 420 पंच हेतु अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे जा चुके थें।
प्रेक्षक ने रिटर्निंग आफिसर को निर्देशित किया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के निर्धारित समय-सीमा के अंदर परिसर में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को पर्ची उपलब्ध कराई जाए तद्ानुसार उनके नाम-निर्देशन पत्र नियमानुसार प्राप्त किये जाए। प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियों से भी अवगत हुए तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों सहित निर्वाचन संबंधी प्राप्त शिकायतों की भी जानकारी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर से ली। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, सीईओ गोहपारू श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, रिटर्निंग आफिसर श्री बीआर नेताम, सहायक रिटर्निंग आफिसर श्री भरत सोनी एवं श्री रामरतन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थें।


Subscribe to my channel
Comments are closed.