योजनाओं एवं कार्यक्रमों में सफलता टीमवर्क, सहयोग एवं सहभागिता से संभव- कलेक्टर
कोविड वैक्सीनेशन में अच्छे कार्य के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों की, की प्रशंसा

शहडोल -आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समय-सीमा की बैठक कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने लेते हुए कहा कि, योजनाआंे एवं कार्यक्रमों में सफलता का मूलमंत्र सफलता एवं सहयोग तथा टीमवर्क है। जिले में कोविड वैक्सीनेशन में अच्छे कार्य के लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाले महा अभियान में पुनः सक्रिय सहभागिता निभाते हुए 18 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि इसके लिए ऐसी कार्ययोजना बनाए कि, जहां 200 से अधिक व्यक्ति द्वितीय डोज के लिए ड्यू है वहां प्राथमिकता के आधार पर घर-घर दस्तक देते हुए टीकाकरण किया जाए। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि बस संचालकों की बैठक लेकर यह सुनिश्चित करें कि बस संचालक, ड्राइवर, कन्डेक्टर सभी कोविड का दोनों टीका लगवाए एवं बसों में यह सूचना चस्पा की जाए कि, बस में यात्रा करने वाले यात्री कोविड वैक्सीन का दोनों डोज लगवाने के बाद ही बस में प्रवेश करें इसका कड़ाई से पालन किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने लोकायुक्त में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि, लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि केाई भी प्रकरण अनअटंेडंेट न रहें। उच्च शिक्षा, खनिज, सहकारिता, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का तत्काल निराकरण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर ने विद्युतविहीन ऑगनवाड़ी केन्द्रों की जानकारी एमपीईबी के अधिकारियेां को देने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी को देते हुए कि कि, आज शाम तक सीडीपीओ के माध्यम से उपरोक्त जानकारी एमपीईबी के अधिकारी को दें ताकि ऑगनवाड़ी केन्द्रों में पीएचई विभाग द्वारा मोटर आदि लगवाए जा सकें। बैठक में कलेक्टर ने धान उपार्जन एवं परिवहन कार्य में प्रगति लाने के निर्देश जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को दिए। बैठक में कलेक्टर ने खाद, उवर्रक की उपलब्धता की समीक्षा की और उपायुक्त सहकारिता को निर्देशित किया कि, प्रतिदिन जिला कंट्रोल रूम के कर्मचारियों द्वारा सहकारी समिति की दुकानों से चर्चा कर दुकानों में खाद एवं उवर्रक की उपलब्धता की जानकारी ले तथा मुझे भी अवगत कराएं। बैठक में कलेक्टर ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 में सेंस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन कराने के निर्देश डीपीसी डॉ. मदन त्रिपाठी को दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ0 एमएस सागर, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेश टाण्डेकर, जीएम सहकारिता श्री राजेश रैकवार, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री रमाकांत पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री एबी निगम, कार्यपालन यंत्री डब्ल्यूआरडी श्री प्रतीक खरे, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अमित तिवारी, जिला कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.