ज्वालामुखी मैदान में 20-20 स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग अंतराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच मेरठ 28 रनों से जीता

धनपुरी-अंतराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच ज्वालामुखी मैदान में स्वर्गीय कैलाश सारंग जी की स्मृति में अंतराज्यीय 20-20 मैच मेरठ और इंदौर के बीच खेला गया l इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया l मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर पर 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए l जवाबी पारी में इंदौर ने 18.5 ओवर पर अपने पूरे 10 विकेट खोकर 154 रन पर सिमट गई l मेरठ टीम के पनकेश राय को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया l जिन्होंने शानदार 19 बॉल पर 23 रन बनाएं और अपने 4 ओवर डालकर 26 रन देकर दो विकेट लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । इस टूर्नामेंट के अंपायर संदीप बॉक्स और आनंद त्रिपाठी मौजूद रहे इस टूर्नामेंट में हर एक दर्शकों का अपनी कमेंट्री अपनी प्यारी सी आवाज से दर्शकों का भरपूर आनंद प्रेम यादव और अजय द्विवेदी ने सबका मन मोह लिया l
मेरठ टीम के स्पॉन्सर सचिन पुरी पवन चीनी अमरजीत सिंह विवेक पांडे मौजूद रहे और पूरे मैच का आनंद उठाया और अपनी मेरठ टीम का चौके और छक्कों पर इनाम रखकर हौसला अफजाई किया !
स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की स्मृति में यह खेला जा रहा अंतराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच के मुख्य अतिथि कैलाश विश्वानी, हनुमान खंडेलवाल, सुजीत सिंह चंदेल, अवधेश पांडे, एसपी सिंह, रानू खंडेलवाल, पूरन लोधी, संजय मामा, राजेश कोहली, राजेश यादव, मोंटी, फिरोज हाफिज और इस टूर्नामेंट के आयोजक नितिन सिंह राणा और उनकी पूरी मित्र मंडली मौजूद रही !

Subscribe to my channel
Comments are closed.