भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सफलता की कहानी-04
मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना से श्री रामचेरे कोल बने वाहन के मालिक

259
Above News

शहडोल-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि हर जरूरतमंद को राशन समय पर प्राप्त हो जिससे कोई भी भूखा न रहे। उनकी मंशा है कि न रहे कोई भूखा हर घर पहुॅचे राशन, इस योजना को प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य ब्लाको में क्रियान्वित प्रदेश शासन द्वारा किया गया। जिले के 21 सेक्टर के ग्रामों में मुख्यमंत्री राषन आपके ग्राम योजना को संचालित कर घर-घर राषन खाद्य विभाग द्वारा अनुबंधित वाहनो द्वारा पहुॅचाया जायेगा और उन्हें प्रतिमाह 25 हजार रूपये प्राप्त होंगे। जिले में जहां एक ओर घर-घर राषन पहुंचाने के लिये खाद्य विभाग द्वारा आदिवासी युवाओं को वाहन लेने हेतु अनुबंधित किया जा रहा है, वहीं बैंको से उन्हें वाहन क्रय हेतु लोन भी स्वीकृति कराया जा रहा है।
जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम बलौड़ी निवासी श्री रामचेरे कोल पिता श्री रामस्वारित कोल जो दूसरे का वाहन चलाकर अपना जीवन-यापन कर रहे थे। उनकी आमदनी इतनी कम थी कि वे अच्छे से अपने परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे थे। दूसरे की गाड़ी में ड्रायवरी करते वक्त श्री रामचेरे कोल के मन में हमेषा यह टीस रहती थी कि वे काष गाड़ी के मालिक होते। उनका यह सपना साकार किया प्रदेष के मुख्यमंत्री की मुंख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के तहत घर-घर राषन वितरण योजना। श्री रामचेरे कोल को खाद्य विभाग के अधिकारियो ने मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी, जिस पर श्री रामचेरे कोल द्वारा आवेदन दिया गया और सेन्ट्रल बैंक ब्यौहारी से उन्हें राशन वितरण वाहन हेतु ऋण स्वीकृत किया गया।


आज जिला मुख्यालय शहडोल में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने राशन वितरण वाहन हेतु वाहन की चाबी प्रतीक स्वरूप भेट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस महत्वाकांक्षी एवं जनहितकारी योजना के कारण आज इस योजना से मैं ड्राईवर से मालिक बन गया। और उन्होंने मुख्यमंत्री जिला प्रषासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. गजेन्द्र द्विवेदी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper