सफलता की कहानी-05
कोविड अनुग्रह राशि से सुरेश को मिला सहारा

शहडोल-कोरोना महामारी के संक्रमण काल में बहुत से लोग असमय काल के गाल में समा गये। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री इस महामारी काल में लोगों को राहत प्रदान करने के लिये जहॉ निःषुल्क राषन प्रदान करा रहे है, वहीं किसी परिवार में व्यक्ति के असमय मृत्यु होने पर उन्हें कोविड अनुग्रह सहायता राषि भी उपलब्ध करा रहे है। शहडोल जिले के श्री शिवकुमार माली पिता स्व. मथुरा प्रसाद माली ने बताया किया उनके पिता की मृत्यु कोरोना महामारी संक्रमण काल में कोरोना महामारी से हो गई। जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति की चूल हिल गई। उनके समझ में नहीं आ रहा था कि पिता जी की असमय मृत्यु के पष्चात वे परिवार का भरण-पोषण कैसे करे, और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी। श्री माली को प्रदेष शासन को कोविड सहायता अनुग्रह राशि की जानकारी प्राप्त हुई। श्री लोधी ने अपना आवेदन जिला प्रशासन को प्रस्तुत किया। तत्काल ही संवेदनशील कलेक्टर श्री वंदना वैद्य द्वारा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित 50 हजार रूपये का सहायता राषि स्वीकृति की।
आज जिला मुख्यालय शहडोल में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 50 हजार रूपये का प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया।
डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. गजेन्द्र द्विवेदी

Subscribe to my channel
Comments are closed.