अंबाह में मिट्टी माफियाओं का राज!
बिना अनुमति के चल रहा उपजाऊ भूमि का खनन,प्रशासन बेखबर!

मुरैना।अंबाह क्षेत्र के हिंगवाली गांव में खुलेआम जेसीबी और डंपरों से उपजाऊ कृषि भूमि की मिट्टी का खनन किया जा रहा है। बिना किसी अनुमति के खेतों से मिट्टी निकालकर ट्रकों में भरकर बेचा जा रहा है, जिससे न सिर्फ उपजाऊ भूमि बर्बाद हो रही है, बल्कि गांव के कच्चे रास्ते भी डंपरों की आवाजाही से तबाह हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि “प्रशासन का किसी को डर नहीं, मानो मिट्टी माफियाओं का ही राज चल रहा हो।”
जब इस संबंध में तहसीलदार अंबाह सिद्धार्थ गौतम से बात की गई, तो उन्होंने कहा — “मैं छुट्टी पर हूं, कल आकर जानकारी करवाता हूं।”
नियम क्या कहते हैं:
मध्यप्रदेश खनिज नियम 1996 के तहत किसी भी प्रकार की मिट्टी, मुरम या रेत का खनन राजस्व एवं खनिज विभाग की अनुमति के बिना अपराध की श्रेणी में आता है।
ग्रामीणों की मांग: प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर मिट्टी माफियाओं पर रोक लगाए, ताकि उपजाऊ जमीन और गांव के रास्ते बचाए जा सकें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.