अंबाह में स्वच्छता अभियान फेल!
रोड़ों पर कचरे के ढेर, नगर पालिका प्रशासन बना मौन दर्शक!

मुरैना।अंबाह शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। दोपहर के 2:34 बजे तक भी मुख्य बाजार और पोरसा चौराहा कचरे के ढेरों से पटा पड़ा था। सड़क किनारे सड़ता कचरा और उड़ती बदबू से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।
देश में जहां “स्वच्छ भारत अभियान” पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं अंबाह नगर पालिका प्रशासन को मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ता।
जब इस बारे में नगर पालिका सीएमओ शबीर कौंसार से बात की गई तो उन्होंने कहा — “आप शिकायत का आवेदन दीजिए, हम नोटिस जारी कर जवाब मांगेंगे।”
यानी शहर की सफाई अब शिकायतों पर निर्भर है, न कि जिम्मेदारी पर!
शहर वासि बोले: “क्या अब कचरा उठवाने के लिए भी आवेदन देना पड़ेगा?”
शहरवासी सवाल कर रहे हैं:
* क्या नगर पालिका सिर्फ फाइलों में चल रही है?
* क्या सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी का एहसास नहीं?
* क्या अंबाह की सड़कों की सफाई सिर्फ पोस्टर और बैनर तक सीमित रह गई है?

Subscribe to my channel
Comments are closed.