भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कलेक्टर के आदेश पर एरियर भुगतान, नगर पालिका कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
===

802
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट


– कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद शहडोल के कर्मचारियों को लंबित एरियर (बकाया वेतन अंतर) की प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया गया है। यह कार्यवाही मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल श्रीमती आशा भंडारी की विशेष पहल एवं सतत प्रयासों से संपन्न हुई।
कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों के पश्चात बकाया एरियर राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा करा दी गई है। भुगतान की सूचना मिलते ही नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रसन्नता का वातावरण देखा गया। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय को सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल बताया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी ने कहा कि कर्मचारियों के हित सर्वाेपरि हैं। शासन के निर्देशानुसार लंबित देयकों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर वेतन एवं अन्य देय राशि उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिससे कर्मचारी पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ नगर हित में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper