भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खरीफ फसलों की बोनी के लिए प्रदेश में खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध

68
Above News

विकास सचदेवा की ब्यूरो रिपोर्ट



– खरीफ फसलों की बोनी की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6.40 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.57 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 3.56 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 5.13 लाख मीट्रिक टन डीएपी एवं एनपीके तथा 3.50 लाख मीट्रिक टन एसएसपी खाद का स्टॉक उपलब्ध है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत सरकार द्वारा प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा रही है तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खाद का वितरण लगातार जारी है। किसानों को सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों, निजी दुकानों एवं ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।

किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार खाद की बुकिंग ई-विकास पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं तथा अपनी सुविधा के अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं। ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसों एवं धार्मिक संस्थानों/ट्रस्ट की भूमि के लिए भी खाद उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है।

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खरीफ फसलों की बोनी के लिए अनुशंसित मात्रा के अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी एवं पोटाश खाद का उपयोग करें। किसान एक बार में खाद की पूरी मात्रा प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यकता होने पर पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी कर अपनी सुविधा अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper