अंबाह में नियम ताक पर, रिहायशी भवनों में चल रही दर्जनों कोचिंग

अंबाह। लखनऊ जैसे हादसों के बाद भी अंबाह प्रशासन मानो सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहा। शहर के हाथी गड्ढा क्षेत्र में दर्जनों कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनमें से कई रिहायशी भवनों और तीसरी मंजिल तक पर चल रहे हैं। आरोप है कि अधिकांश के पास न तो कमर्शियल परमिशन है और न ही फायर सेफ्टी की व्यवस्था।
जानकारी के अनुसार कई कोचिंगों में एक समय में 70 से 150 तक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन आपात स्थिति में निकासी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सवाल यह है कि जब सैकड़ों छात्रों की सुरक्षा दांव पर लगी है तो जिम्मेदार अधिकारी इन संस्थानों की जांच और कार्रवाई से आखिर क्यों बच रहे हैं?
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को तत्काल सर्वे कर नियमों के विरुद्ध संचालित कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। अब देखना यह है कि शासन-प्रशासन छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही जागेगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.