अंबाह में दर्दनाक सड़क हादसा: सफारी ने बाइक सवारों को रौंदा, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

अंबाह। क्षेत्र के किशनपुरा बंबा के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पोरसा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार सफारी वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान कुम्हेर सिंह पुत्र निहाल सिंह परमार (60 वर्ष), पुष्पेंद्र पुत्र सोबरन सिंह राजावत (55 वर्ष) एवं रामहेत छारी पुत्र रामस्वरूप (55 वर्ष), निवासी ग्राम पलना के रूप में हुई है।
एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से पूरे पलना गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.