भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सड़क समस्या से जूझते ग्रामीणों ने रीवा कलेक्ट्रेट का किया घेराव

254
Above News

सड़क समस्या से जूझते ग्रामीणों ने रीवा कलेक्ट्रेट का किया घेराव
आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी के साथ युवा एकता परिषद के बैनर तले गामीणों ने सौपा ज्ञापन


रीवा । जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क की समस्याए चरम सीमा पर हैं लेकिन प्रशानिक अमले की निष्क्रियता की बजह से ग्रामीणों को न तो रोड मिल पा रही ना ही मांगो को लेकर किसी तरह की कार्यवाही की जा रही है। जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के ग्राम पंचायत उकठा कंचनपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां रोड की जद्दोजहद से परेशान ग्रामवासी अपनी मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों द्वारा रोड बनाने की मांग को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी एवं पंडित सचिन शर्मा सूर्या के साथ युवा एकता परिषद के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय रीवा का घेराव कर पुनः एक बार सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा है।इस बीच एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में मूलभूत मानवाधिकार से जुड़ी हुई सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, और सोशल सिक्योरिटी की समस्या आज स्वतंत्रता प्राप्ति के 74 साल बाद भी बनी हुई है। यद्यपि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए आज 8 दशक होने को हैं लेकिन सही मायनों में देश अभी भी मानशिक और मनोवैज्ञानिक गुलामी में जकड़ा हुआ है। देश को सच्ची स्वतंत्रता तब मिलेगी जब गांव गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी। देश का सरकारी प्रसाशनिक तंत्र भ्रष्टाचार में लिप्त है जिसका नतीजा है की हर वित्तीय वर्ष में देश के ग्रामों को अरबों खरबों रुपये की राशि आवंटित करने के बाद भी आज ग्रामीण अंचलों में स्थिति दयनीय बनी हुई है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper