बुढ़ार पुलिस ने श्रवण वा जी.अहमद को आईपीसी की अत्याचार निरोधक अधिनियम के तहत किया गिरफ्तार भेजा जेल

शहडोल:-बुढ़ार में रहने वाले स्वनिर्मित श्रवण चौधरी ओर जी.अहमद को बुढ़ार पुलिस ने आईपीसी की धारा 306/34 व 3 (2) 5 एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मृतक के जेब से पुलिस ने प्राप्त किया था सुसाइड नोट
बुढ़ार थाना अंतर्गत ग्राम पकरिया में रहने वाले मंगल उर्फ मंगलिया प्रजापति पिता बंटी प्रजापति से श्रवण वा जी. अहमद ने मिलकर जमीन का सौदा किया था और उसकी रजिस्ट्री अपने पुत्र के नाम पर करवाने के बाद भी उसे पैसे नहीं दिये। जब उसने पैसों की मांग की तो, उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाने लगी। मंगलिया की भूमि पर श्रवण चौधरी ने पोल गाडकर कब्जा भी कर लिया था, मानसिक रूप से प्रताडि़त मंगलिया ने बीती 30 अक्टूबर को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे मृतक के जेब से सुसाइड नोट जब्त किया था, जिसमें मृतक ने मौत का कारण और दोनों के नाम लिखे थे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.