भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

MP//Rewa//Bhopal// संविधान दिवस पर मप्र सूचना आयोग ने जारी किया आरटीआई हेल्पलाइन नंबर 9425014008, इधर एक्टिविस्ट शिवानन्द द्विवेदी ने बताया आयोग में द्वितीय अपील कब और कैसे करें

2,873
Above News

पूरे देश में भले ही लोग अपने दैनिक रोजमर्रा के कार्यों में लगे हैं लेकिन मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां इन सबसे परे सूचना के अधिकार कानून को मजबूत बनाने के लिए मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह के द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। 
संविधान दिवस पर 24 बाई 7 आरटीआई हेल्पलाइन डेस्क का राहुल सिंह ने किया शुभारंभ
     दिनांक 26 नवंबर 2020 को मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त द्वारा अपनी फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रसारित किए गए संदेश में सूचना दी गई की आज संविधान दिवस के शुभ अवसर पर राज्य सूचना आयोग में एक हेल्प डेस्क प्रारंभ किया गया है जिसका उद्देश्य आरटीआई आवेदनकर्ताओं द्वारा किसी भी प्रकार की सूचना के अधिकार से जुड़ी हुई समस्या का समाधान करना है। 
प्रतिदिन 11 से 05 बजे के बीच होगा समस्या समाधान
     प्रतिदिन कार्यालयीन समय में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच में आवेदक आरटीआई से जुड़े हुए आवेदन कैसे करना है, अपीलें किस प्रकार की जानी है, शिकायतें कैसे होनी है, और साथ में जो शिकायतें और अपीलें आयोग में की गई हैं उन पर क्या कार्यवाही हुई है और इसी प्रकार अन्य आरटीआई से जुड़े हुए विभिन्न प्रश्नों के समाधान आवेदकगण हेल्पलाइन नंबर 9425014008 पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं।         आरटीआई हेल्पडेस्क मे किसी भी समय समस्या दर्ज करवा सकते हैं
     सूचना आयोग के कार्यालयीन समय के अतिरिक्त भी रात्रि में भी उक्त नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से अथवा एसएमएस संदेश के माध्यम से अपना प्रश्न पूछा जा सकता है और अगले दिन कार्यालयीन समय में इसका जवाब दे दिया जाएगा। इस प्रकार देखा जा सकता है कि संपूर्ण भारत वर्ष में मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त और विशेषकर रीवा संभाग जहां पर सूचना राहुल सिंह कार्यरत हैं एक ऐसा क्षेत्र है जहां पहली बार इतिहास में जीआरडी या ग्रीवेंस रिड्रेसल डेस्क नाम से एक हेल्प सेंटर खोला गया है जहां आरटीआई से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी ने ऑर्गेनाइज किया रेगुलर जूम मीटिंग
   इस बीच पिछले कई बृहस्पतिवार से नए आवेदकों और अपीलकर्ताओं के लिए आरटीआई एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी के द्वारा सुबह 9:00 से 10:00 के बीच में 1 घंटे के लिए जूम मीटिंग वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें द्विवेदी के द्वारा रीवा संभाग और प्रदेश देश के जुड़े हुए आरटीआइ कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाता है।
26 नवंबर को आरटीआई की द्वितीय अपील आयोग में कैसे करें इस पर जारी किया ट्यूटोरियल
   इस बीच एक्टिविस्ट शिवानंद द्विवेदी के द्वारा 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक आयोजित होने वाले 1 घंटे की जूम मीटिंग वेबीनार के दौरान जहां आवेदकों और अपीलकर्ताओं के विभिन्न प्रकार के आरटीआई से जुड़े हुए प्रश्नों का समाधान किया गया वहीं एक अन्य सेशन में लगभग 15 मिनट का स्लाइड शो प्रेजेंटेशन और स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से यूट्यूब वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें किसी भी सूचना आयोग में द्वितीय और अंतिम अपील धारा 19(3) के तहत किस प्रकार से और कैसे की जाए उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। यह जानकारी शिवानंद द्विवेदी के युटुब चैनल में जाकर देखी जा सकती है साथ में फेसबुक के माध्यम से विभिन्न पेजों में दिए गए सीधे प्रसारण के तौर पर भी देखा जा सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper