भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धुरवार टोल में भ्रष्टाचार का राज

268
Above News

अव्यवस्थाओं का‌ अंबार, एनएच – 43 के इस टोल का‌ है ये हाल..

इंट्रो : टोल-टैक्स चुकाने के बाद भी वाहन चालकों को नहीं मिल रही कोई सुविधा, सुविधाओं का अभाव, नियमों की हो रही खुली अवहेलना

शहडोल। राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर नवीन राजमार्ग निर्माण के बाद मुख्यालय से लगभग 6 किमी दूर धुरवार के समीप स्थापित किए गए टोल प्लाजा पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने टोल वसूली में लूट मचा रखी है। एनएचएआई द्वारा निर्धारित टोल शुल्क तो वाहन चालकों से वसूली जा रही है लेकिन उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैओ। टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी जबरन अवैध वसूली कर रहे हैं। जिसको लेकर वाहन मालिकों व चालकों में रोष है।

क्या है मामला
रविवार को धुरवार टोल प्लाजा में दोपहर में लगभग 1 बजकर 30 मिनट में प्लाजा में गाड़ी क्रमांक एमपी 18 सीए 4553 गाड़ी जब टोल प्लाजा में पहुंची तो धुरवार टोलप्लाजा बेरियर पर बैठाये गये अनुभवहीन कर्मचारी वाहन चालकों की गाड़ी देर तक रोककर फास्टैग शो नहीं कर रहा है। कहकर बहस करते देखे गए, जबकि फास्ट ट्रैक पर्ची वाहन चालकों द्वारा पूर्व में इसलिए कटवाई जाती है, कि टोलप्लाजा मे लाइन ना लगानी पड़े। ऐसा ही कुछ टोल प्लाजा में फिर गाड़ी शाम को पहुंची तो वही कर्मचारियों का फिर से एक ही रटा रटाया जवाब आया कि आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो गया है और नगद रसीद कटानी पड़ेगी कहा गया, जबकि फास्टैग में पैसे उपलब्ध थे और नगद रसीद कटाने के बाद वाहन मालिक के मोबाइल में मैसेज भी प्राप्त हुआ है।

वसूली के लिए घेर लेते हैं गाड़ी

टोल प्लाजा पर फास्टैग वसूली के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। वहीं कई वाहन चालकों का आरोप है कि जब वे फास्टैग के अवैध वसूली का टोल पर विरोध करते हैं टोल पर पर्ची काटने के अलावा बैठे कई कर्मचारी गाड़ी को घेर लेते हैं और दबाव बनाते है। मारपीट पर उतारु इन कर्मचारियों के डर से वाहन चालकों को मजबूरन टोल कर्मचारियों को मनमानी राशि देनी पड़ती है।

व्यवस्थाओं से वाहनों की कतारें

अधिकांश लाइट न होना, लेन बंद रखने के कारण धुरवार टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे वाहन चालकों को कई बार घंटों वाहन खड़े रखना पड़ता है। यदि सभी लेन खुली रखी जाए, फास्टैग लेन में जानकारों को बैठाया जाय तो वाहनों का कम समय में आसानी से आवागमन हो सकता है लेकिन टोल नाके पर कम कर्मचारी रखने का खामियाजा वाहन चालकों को भोगना पड़ता है। वाहन चालकों ने बताया कि नियमानुसार कार एवं ट्रकों सहित अन्य वाहनों को अलग-अलग लेन से निकालना चाहिए लेकिन कम लेन चालू रखने से एक ही लेन से ट्रक तथा कार आदि को निकाला जाता है, जिससे कई बार कार चालकों को भारी परेशानी होती है तथा विवाद की स्थिति बनती हैं।

इनका कहना है
जिस किसी से भी फास्टैग होने के बाद भी वसूली की जा रही तो उनसे आप शिकायत करने को बोलिये , वैसे आपके माध्यम से जानकारी मिली है तो मैं दिखवाता हूँ।
पिसी कुमार
आरई एमपीआरडीसी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper