सीएमएचओ ने किया जिले की विभिन्न चिकित्सालयों का निरीक्षणमरीजों को बेहतर सुविधाएं एवं उचित व्यवहार करने के दिए निर्देश

शहडोल |मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस.सागर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्नौधी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टिहकी एवं सिविल अस्पताल ब्योहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी चिकित्सालयों में भर्ती गर्भवती माताओं को बेहतर से बेहतर आहार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने तथा सभी मरीजों एवं हितग्राहियों से मानवता पूर्ण व्यवहार करने के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मंगलवार के दिन होने वाली व्हीएचएनडी की बैठको को और अधिक प्रभावी बनाया जायें तथा सेक्टर मेडिकल आॅफिसर एवं सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा सतत भ्रमण किया जाएं। आयोजित होने वाले व्हीएचएनडी की बैठकोें मंे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों परिवार कल्याण, टीकाकरण के महत्व के बारे में भी समझाया जाएं। साथ ही कोविड-19 बीमारी के संक्रमण एवं बचाव तथा जोखिम वाली गर्भवती माताओं एवं षिषुओं की जानकारी भी ग्राम वासियों को दी जाएं। साथ ही सामाज मंे फैली हुई कुप्रथाओं जैसे- बच्चे को दागना, माॅ का दूध न पिलाना आदि के बारे मंे भी बताया जाएं कि इन कुप्रथाओं से बच्चे, परिवार एवं सामाज पर क्या बुरा प्रभाव पड़ता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि नसबंदी षिविरों प्री-आॅपरेटीव एवं पोस्ट आॅपरेटीव केेयर के साथ-साथ सोषल डिस्टेसिंग भी रखी जाएं तथा यह सुनिष्चित किया जाए कि नसबंदी षिविर स्थलोें मंे हितग्राहियों को सभी यदासंभव सुविधाएं प्राप्त हो सकें। ओ0टी0 के बार-बार सिनेटाइज किया जाएं। षिविरो मंे मरीज के लेटने की समुचित व्यवस्था की जाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि एनआरसी में एक भी बेड़ खाली न रहे, यह सभी खंड चिकित्सा अधिकारी सुनिष्चित करें। यदि एनआरसी में बच्चे कम होते है तो तत्काल सीडीपीओं को वस्तुस्थिति से अवगत कराएं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिहकी के निरीक्षण के दौरान ओपीडी कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित चिकित्सक को निर्देश दिए कि मरीजों की ओपीडी बढ़ाई जाए तथा उन्हें समुचित उपचार प्रदान किया जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बनाए जा रहे आयुष्मानकार्ड शिविर का भी निरीक्षण किया एवं समस्त कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड बनवाएं तथा उनको इस योजना का लाभ दिलाएं। पात्र हितग्राहियों के घर-घर जाकर षिविर की जानकारी देवे एवं यह सुनिष्चित करंे कि एक भी पात्र हितग्राही आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नेवहां साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेश तिवारी को देते हुए कहा कि यह उपचार का मंदिर है, इसे साफ सुथरा सुंदर एवं सुथरा बनाएं। जिससे मरीजो को बेहतर स्वच्छ वातावरण मिल सकें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.