भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न

209
Above News


शहडोल – नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम आज उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सोहागपुर के मुख्य आतिथ्य श्री भूप्रेन्द्र मिश्रा तथा डाॅ0 आर0 आर0 सिंह जिला युवा अधिकारी ने0यु0के0 शहडोल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में युवाओ को राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वामी विवकानंद जी के आदर्षाे से प्रेरणा लेकर उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की बात कही गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भूपंेन्द्र मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी के जीवन दर्षन को पढकर युवा वर्ग उसे आत्म सात करे तथा राष्ट्र के नव निर्माण मे सहभागी बने। विशिष्ट अतिथि श्री चन्देश द्विवेदी एवं डाॅ0 डी0के0 द्विवेदी ने भी उपस्थित युवाओ को सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्री विवेक मिश्रा, श्री राजेष नापित, श्री सजय पटेल, पुष्पेन्द्र मिश्रा, रविकान्त त्रिपाठी, आकाश साहू, सजय राजपूत, षिवानी पैरामेडिकल के समस्त स्टाॅफ एवं काफी संख्या मंे युवा उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper