भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी एवं विद्यालयों में छात्रों को शामिल नही किया जाएगा-कलेक्टरगणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

212
Above News


शहडोल |कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभागार में 26 जनवरी 2021 के आयोजन के संबंध में बैठक लेकर कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम मेें छात्रो की प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि नही आयोजित होंगे तथा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानो आदि में ध्वजारोहण किया जाएगा परन्तु कार्यक्रम में छात्रो को शामिल नही किया जाएगा। 26 जनवरी को मुख्य समारोह स्थानीय गाॅधी स्टेडियम मंे आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोविड-1़9 दृष्टिगत सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस, एसएएफ एवं होमगार्ड के जवान परेड करेंगे परन्तु एनसीसी, शौर्यादल तथा छात्रों की टुकडियां परेड नही करेंगी। न ही छात्रों को स्टेडीयम में बुलाया जाएगा। मिष्ठान इत्यादि का वितरण भी नही किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का समारोह स्थलो पर कडाई से पालन किया जाएं। समारोह स्थलो को सेनेटाइज किया जाए एवं सोशल डिस्टंेसिंग रखते हुए मास्क का उपयोग किया जाएं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं जनपद पंचायतो एवं ग्राम पंचायतो में अध्यक्ष एवं सरपंच ध्वजारोहण करेंगे अन्यथा की स्थिति में संस्था प्रमुख ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर मंे जाकर सम्मानित किया जाएगा। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम मंे मेडिकल टीम भी उपलब्ध रहेंगी तथा सुरक्षा के इंतेजाम हेतु पुलिस, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग आदि आवश्यक विभागो को जिम्मेदारियां सौपी गई है। कार्यक्रम में चुनिंदा विभागो की ही झांकियांे का प्रदर्शन समारोह स्थल पर किया जाएगा। इस विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश गोस्वामी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जयसवाल, अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper