किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन एवं ज्ञापन।

शाजापुर। आम आदमी पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में कल किसानों के समर्थन में प्रदर्शन और ज्ञापन देने जा रही है। प्रदेश कमेटी द्वारा जिला कमेटी को सूचित किया गया जिसमें आम किसान सहित कार्यकर्तों को बताया गया कि – जैसा की आप सभी को विदित है की पिछले 45 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में लाखों किसान मोदी सरकार द्वारा लाये गए कृषि क्षेत्र के काले कानूनों के विरोध मे ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे है। जिसमे अब तक 60 से अधिक किसानों की शहादत भी हो चुकी है। किसानों की सभी मांगो के समर्थन में और मृतक किसानों को शहीदों का दर्जा देकर 1 करोड़ के मुआवजे देने की मांग को लेकर 12 जनवरी 2021 को दोपहर 1 बजे आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे जिला मुख्यालय पर जंगी प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि यह एक बहुत संवेदनशील विषय है। देश का अन्नदाता आज सड़को पर अपने अधिकारों की ही नही बल्कि देश बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, और यह निर्लज सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। अतः सभी जिला इकाइयों से आग्रह है की इस प्रदर्शन को पूरी गंभीरता से लें और पूरी मजबूती से कार्यक्रम को किया जाए।
(जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिसनोरिया ने बताया कि मोदी सरकार देश की 90 प्रतिशत जनता के लिए बेरोजगारी, असुरक्षा, लाचारी, मजबूरी ओर गरीबी लेकर आयी है। देश के चौकीदार मोदी और उनके भक्त चौकीदार सिर्फ पूंजीपतियो का भला करने में लगे है, इसलिए ऐसे कानून लेकर आये है। भारतवर्ष में पहली बार गोदीमीडिया शब्द सुनने को मिला। जो देश की पत्रकारिता पर सवालियां निशान छोड़ रहे है। सरकार के गलत फैसलों से नाराज आम नागरिक उन्हें अब सोशल मीडिया पर घेरते है। देश के अन्नदाताओं को उनका हक दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी देशहित में कार्य कर रही है।)

Subscribe to my channel
Comments are closed.