भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

किसान आंदोलन में बीजेपी पर जमकर बरसे कांग्रेसी…

236
Above News

दिल्ली किसान आंदोलन में मृत हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


प्रतीक गजभिये
छिंदवाड़ा/सौसर:-तीन नए कृषि कानून के खिलाफ किसान संघठन द्वारा दिल्ली में पिछले 50 दिनों से किसान आंदोलन कर रहे है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान इतनी ठंडी में छोटे छोटे बच्चे के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी इन बिलो का विरोध कर रहे है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का प्रदर्शन का 50 वा दिन है। लेकिन फिर भी सरकार नही झुक पा रही है। सरकार अपने जिद पर अड़ी है। वही दूसरे और किसानों के समर्थन में कांग्रेस भी किसानों के साथ मैदान में है। जगह जगह कांग्रेस द्वारा किसानों के साथ आंदोलन किया जा रहा है। किसान विरोधी कृषि अध्यादेश बिल के विरोध में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कल आम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमे हजारों की संख्या में किसान और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसान बिल को वापस लेने हेतु दिल्ली में लाखों की संख्या में लोग कड़कड़ाती ठंड में पिछले 50 दिनों से सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। दिन-रात धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों के समर्थन में नगर कांग्रेस कमेटी सौसर ने आंदोलन किया गया। मंगल कार्यालय में आमसभा के बाद रैली निकालकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंच कर छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली को सौसर प्रशासन के द्वारा आगे तहसील कार्यालय तक नहीं पहुंचने देने पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा यहीं पर प्रशासन के अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिल को वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सौसर विधायक विजय चौरे, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके, चौरई विधायक सूजीत चौधरी कांगेश कमेटी के जिला अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, कांग्रेस पर्यवेक्षक नरेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चाके, अशोक चौधरी, युवराज चीचकार, सोपान कोल्हे,अनिल ठाकरे, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अतुल जुननकर,  विधानसभा युवा अध्यक्ष पंकज दातारकर, मनीष रुंघे, श्रीमती प्रतिभा चौरे, महिला जिला अध्यक्ष किरण चौधरी,आदि उपस्थित थे।

आंदोलन में कांग्रेसियो ने बीजेपी सरकार को लिया आड़े हाथ
      
              विधायक विजय चौरे जी ने बीजेपी सरकार के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए लगाए और उन्हें आड़े हातो लिया उन्होंने कहा बीजेपी सरकार गरीब मजदूर युवा और किसानों के साथ सिर्फ धोखा कर रही है। हमारे किसान भाई दिल्ली में पिछले 50 दिनों से आंदोलन कर रहे है। लेकिन बीजेपी को किसानों की चिंता नहीं है। हम किसानों के साथ है। जब से भाजपा सरकार आई है सौसर क्षेत्र में सारे अवैध काम शुरू हो गए हैं जुआ सट्टा सब फिर से शुरू हो गया 15 महीने की सरकार में हमने कोई अवैध काम नहीं होने दिया लेकिन अब बीजेपी लोग पूरे अवैध काम रहे है। आगे उन्होंने कहा अब सरकारी दफ्तरों में कोई भी काम पैसे के बगैर नहीं होता। सौसर तहसीलदार साहब का तीन बार ट्रांसफर हुआ था लेकिन बीजेपी ने तहसीलदार साहब का ट्रांसफर रुकवाया क्योंकि यहां रेत सट्टा है दुआ है शराब सारे गलत धंधों से इन अधिकारियों को पैसा आता है इसीलिए कोई अधिकारी यहां से जाना नहीं चाहता। आंदोलन में जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके भी खुब बरसे उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के बेहरूपीओ से हमें सावधान रहने की आवश्यकता है बीजेपी खाकी वर्दी और सरकारी अधिकारियों के दम पर हम पर राज करना चाहती है। दिल्ली में 2 महीने से किसान आंदोलन कर रहे लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है। जंगल के कौवे मोर हो गए और जिन्हें रहनुमा समझकर दिल्ली के गद्दी पर बिठाया था वह गद्दी पर बैठते ही चोर हो गए। देखो यारो छिंदवाड़ा का आलम पांडुरना का आलम सौसर का आलम सचिव से लेकर एसडीएम से लेकर तहसीलदार से लेकर सब रिश्वतखोर हो गए।

महाराष्ट्र शासन के कैबिनेट मंत्री ने मीडिया को घेरा
                     कांग्रेस कमेटी सौसर द्वारा किसान आंदोलन में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुनील बाबू केदार भी उपस्थित थे उन्होंने मीडिया की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और दुख जाहिर किया उन्होंने कहा की एक गांव में अगर गाय को काला पीला बछडा पैदा होता है तो मीडिया लगातार कवरेज करती है। लेकिन दिल्ली में हो रहे आंदोलन की दिखाया नही जा रहा। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा किसान दिल्ली में पिछले 50 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं कई किसान भाइयों की मौत हो गई लेकिन हमारे प्रधान मंत्री ने अभी तक दुख जाहिर नही किया और ना ही उन्हें श्रद्धांजलि दी ये बड़े दुख की बात है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper