भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हरिशंकर शुक्ला बनें भालूमाड़ा थाना प्रभारी, अवैध कारोबारियों में खौफ

268
Above News

अनूपपुर |जिले के थाना भालूमाड़ा में नए थाना प्रभारी के रूप मे हरिशंकर शुक्ला ने रविवार को पदभार ग्रहण किया।नए थाना प्रभारी का पद संभालते ही थाना प्रभारी शुक्ला ने कहा कि अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उनके थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले,रेत का अवैध परिवहन करने वाले,कोयले का अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले,चोर-लुटेरे अपना काम बंद कर लें,अन्यथा उन्हें कानूनी शिकंजे से कोई नहीं बचा पाएगा। उनके पदभार ग्रहण करते ही अवैध कारोबारियों में हड़कंप सा मच चुका है।वही नए थाना प्रभारी के आने से नगर के लोगो को उनसे काफी उम्मीदें है।जहाँ भालूमाड़ा थाना में नए प्रभारी के पदस्थापना से लोगो मे भय मुक्त वातावरण का निर्माण होगा वही सभी प्रकार के अवैध कारोबार पर अंकुश भी लगाया जाएगा ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper