भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

MP/Rewa// कैथा हनुमान मंदिर में 11 दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन//

263
Above News

यज्ञों की पावन स्थली कैथा हनुमान जी स्वामी मंदिर प्रांगण में परंपरागत रूप से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले शिव महापुराण कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष 2021 में भी किया जा रहा है। आयोजन समिति में सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी के द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम 28 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा जो निरंतर 11 मार्च तक चलता रहेगा। दिनाँक 11 मार्च को हवन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में कथा प्रवाचक एवं प्रवचनकर्ता डॉ गौरीशंकर शुक्ला जी होंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमद् भागवत कथा धर्मार्थ समिति के तत्वाधान में किया जाता है जो हनुमान जी स्वामी के संरक्षण में होता है। पूरे 11 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रत्येक संध्याकाल को भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के गणमान्य संगीतकार आदित्यनाथ पांडे, श्री रामजी उपाध्याय, अंबिका पटेल, अंश मिश्रा, श्रीधाम संगीतांजलि की टीम, आचार्य गणेश गौतम सहित अन्य लोग शिरकत करते हैं। यह कार्यक्रम पूर्णतया सार्वजनिक प्रकृति का होता है जो जनता जनार्दन के न्यूनाधिक सहयोग से संपन्न होता है।

    आयोजन समिति के द्वारा समस्त धर्मावलंबी श्रद्धालुओं को श्री शिव कथा का श्रवणपान करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper