अंतरराज्यीय गांजा तस्कर के चार सदस्य गिरफ्तार, एक करोड़ का गांजा जब्त

सतना |गांजा तस्कर के अंतर राज्यीय गैंग के चार सदस्य को जसो थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है तस्करों से 431 किलो गांजा एक लोडर वाहन, एक कार,20 क्विंटल आलू कीमती 1करोड़ 2लाख 10 हजार रु का मसरूका जप्त किया गया है। गैंग का मास्टरमाइंड संदीप तिवारी निवासी देवेंद्र नगर पन्ना को गिरफ्तार किया गया है। गांजा तस्कर गैंग सतना रीवा पन्ना एवं कटनी जिलों में सक्रिय थे जो लम्बे समय से मादक पदार्थ की सफ्लाई कर रहे थे।
सतना पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान संचालित है। जिलों मे नारकोटिक्स पदार्थों की तस्करी मे लिप्त अपराधियों की गतिविधियों की सीधी निगरानी प्रभावी ढंग से की जा रही है तथा तस्करी के इस नेटवर्क पर प्रभावी कार्यवाही की कार्योजना पर कार्य किया जा रहा है। सूत्रों के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन रीवा को यह सूचना प्राप्त हुई की अवैध मादक पदार्थ गाँजा की एक बड़ी खेप एक वाहन से पन्ना पवई मार्ग से होकर जसो थाना मे पहुचाई जा रही है।

एमपी 35 जी ए 1048 एवं 2) कार क्रमांक एमपी 35 सीए 3311 को चेक किया गया।दोनों वाहनों से लगभग 431 किलोग्राम गांजा एवं आलू 20 क्विंटल घटनास्थल से जब्त किया गया। घटना स्थल से 4 आरोपियों 1)संजीत विश्वास पिता चंदन विश्वास निवासी 05 मिलों निगंज पवई पन्ना,2)राजकुमार सेन पिता कार्तिक सेन निवासी 02,46 शास्त्री नगर बंगाली कालोनी नील गंगा उज्जैन,3)संदीप तिवारी उर्फ अमित तिवारी पिता सूरज तिवारी उम्र 42 साल निवासी देवेन्द्र नगर,4)पवन पाल पिता हल्के निवासी वसई मोटवा कोतवाली पन्ना को गिरफ्तार किया गया।कार्यवाही के दौरान आरोपी 1) लाल मणि जैसवाल पिता दत्ती जैसवाल निवासी हरदी थाना गुड़ जिला रीवा का एवं 2) आरोपी नीरज तिवारी निवासी सहलवारा गुन्नौर पन्ना 5 बोरी गांजा रखकर इंडिगो कार क्रमांक एमपी 33C2311 से पुलिस की घेराबंदी से मौके से भाग निकले जिन्हे प्रकरण मे आरोपी बनाया गया है , जिनकी पता तलाशी लगातार की जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.