भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रेत खनन कर रहे माफिया मुक्तिधाम सहित रोड को भी कर रहे क्षतिग्रस्त

244
Above News

दीपक कुमार की खास रिपोर्ट……

अनूपपुर/ कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलमी के मुक्तिधाम के समीप सोन नदी संगम से रेत का अवैध उत्खनन का कार्य विगत दिनों से सुर्खियों में रहा गौरवान्वित ऐसा नहीं है की खनिज विभाग की जानकारी नहीं हो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है उसके बावजूद अवैध खनिज उत्खनन पर कार्यवाही नहीं किए जाने से खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं|
जल जंगल जमीन की बहुलता वनांचल क्षेत्र कोलमी छुलकारी क्षेत्र में है इस कारण क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा है|
मुक्तिधाम के ठीक गेट के सामने रास्ता को माफियाओं द्वारा खोद वाकर गड्ढे में तब्दील कर दिए हैं और रेत खदान जाने का मार्ग बनाया गया है जहां से सैकड़ों ट्रैक्टर एवं मेटाडोर हर दिन बेरोकटोक रेता का परिवहन करते देखे जा रहे हैं इस जगह को अब खनिज माफिया का काली निगाहें लग गई है और लाखों रुपए का उत्खनन कर खुद का विकास कर रहे हैं|
इससे राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने से लगातार अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन शासन प्रशासन के नाक के नीचे तेजी से फल फूल रहा है जिसमे पाली फुनगा पसला विजोड़ी रकशा देखल बनगवां आदि क्षेत्रों में इस जगह से रेत लोडिंग होकर ट्रैक्टर से परिवहन कर पहुंचाया जा रहा है|

विभागीय अफसर बने मूकदर्शक

विभागीय अफसर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं जिसे लेकर विभाग व खनिज माफिया के बीच सांठगांठ की चर्चा हो रही है कई बार क्षेत्र में अवैध उत्खनन को लेकर खबरों कभी प्रकाशित किया जा चुका है लेकिन खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने शायद अवैध रेत माफियाओं को छूट दे रखी है ग्रामीणों ने बताया कि रेत ठेकेदार बेखौफ होकर उत्खनन कर रहे हैं

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper