जंगल मे आया हार्ट अटैक,फरिश्ता बनकर पहुची सिंहपुर पुलिस
अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.7999140850
शहडोल।दिनाँक 20/5/21 की ड्यूटी पर तैनात
प्र.आरक्षक रामशिरोमणि द्विवेदी व ज्ञान सिंह, लखन को गश्त के दौरान पड़मनिया के जंगल के पास मोटर साइकल से जाते हुए एक व्यक्ति अचानक लड़खड़ा कर गिरते दिखा जिसकी माँ जोर जोर से रो रही थी। लड़का बेहोश होकर जमीन पर लेटा था जंगल मे मदद के लिए कोई नहीं था। थाना प्रभारी को फोन में सूचना देने पर तत्काल थाना प्रभारी ने थाना सिंहपुर के पुलिस के जवान और गाड़ी तत्काल मौक़े पर पहुच कर हार्ट अटैक आए व्यक्ति को CHC सिंहपुर में पहुँचाकर एडमिट कराया जिससे उस व्यक्ति की जान बच सकी।
भाई का नाम अभिषेक प्रताप सिंह उम्र 20 वर्ष
मां का नाम रेखा सिंह ।
आपके संवेदनशीलता को प्रणाम
आप पुलिस के रूप में देवदूत बनके कार्य कर रहे है वर्तमान समय मे आप जैसे पुलिस कर्मीयो की सेवा को दिल से सलाम।





Subscribe to my channel
Comments are closed.