धनपुरी नपा की तत्परता से शीघ्र बदला गया जला ट्रांसफार्मर
शहडोल।धनपुरी नगर में सुबह-सुबह अचानक ट्रांसफार्मर जल जाने से सुबह होने वाली पानी की सप्लाई नहीं हो सकी लेकिन मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने जल विभाग को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को किसी प्रकार से पानी की समस्या ना हो इसे देखते हुए पानी के टैंकरों से लोगों तक पानी पहुंचाया जाए इसके बाद नगर के अंदर जहां-जहां पानी सप्लाई नहीं हो सकी वहां वहां टैंकरों को भेजा गया इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी किस तरह से हर समय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।
नगर पालिका धनपुरी वार्ड 4 बिलियस पंप हाउस जहां पर अचानक ट्रांसफार्मर जल गया जिस कारण से सुबह-सुबह जब पानी की सप्लाई की जाती है तो उसमें समस्या आ गई लेकिन नगर पालिका अधिकारी रवि करण त्रिपाठी पेयजल संकट से कोई परेशान ना हो इसे देखते हुए टैंकरों से पानी की सप्लाई उन सभी वार्डों में कराया गया जहां पर नलों से पानी सुबह-सुबह नहीं पहुंचा यहां तक की जानकारी मिलते ही वह पंप हाउस भी पहुंचे और यहां पर ट्रांसफार्मर सुधार को लेकर प्रयास भी तेज कर दिए बताया जाता है कि शाम तक ट्रांसफार्मर बनकर तैयार हो जाएगा जिसके बाद पूरे नगर के अंदर जहां आज नलों से पानी की सप्लाई नहीं हुई वहां पर पानी की सप्लाई की जाएगी।
नगर पालिका अधिकारी रवि करण त्रिपाठी ने बताया कि आम नागरिकों के लिए वह हर समय मौजूद रहते हैं उनकी यही प्राथमिकता रहती है कि किसी भी तरह से लोगों को परेशानी ना हो ट्रांसफार्मर जलने से पानी की भले सप्लाई ना हुई हो लेकिन पानी के संकट से नागरिकों को परेशान ना होना पड़े इस बात पर पूरा ध्यान दिया गया और लगातार टैंकरों से पानी लोगों तक पहुंचाया गया शाम तक ट्रांसफार्मर बदल जाने के बाद नलों से पानी की सप्लाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरसेवा अभियान के तहत वार्ड-वार्ड में भ्रमण कर रहे हैं और जैसे ही ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली वहां पर भी मौके पर पहुंच गए तत्काल इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी गई और मौके पर ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर टीम भी पहुंच गई जहां पर पूरे दिन ट्रांसफार्मर बदलने का काम चला और शाम होते ही पानी की सप्लाई शुरू हो गई नगर पालिका अधिकारी किसी भी समस्या को लेकर हर समय लोगों के बीच नजर आते हैं यही कारण भी है कि आम नागरिकों का भरोसा मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर देखने को भी मिलता है।


Subscribe to my channel
Comments are closed.